Вход на сайт

Просмотр новости

Найдите то, что Вас интересует

रानी कमिला ने विश्व की अग्रिम पंक्तियों की धर्मबहनों की बातें सुनीं

Дата публикации: 18-07-2026 14:38:00



रानी कमिला से मुलाकात के बाद, सुपीरियर जेनेरलों के अंतरराष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि दुनियाभर की काथलिक धर्मबहनें मानव तस्करी के खिलाफ काम करके, संघर्षवाले क्षेत्रों में और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों में कमजोर महिलाओं और लड़कियों की रक्षा करना जारी रखी हुई हैं।
सभी को पढ़ें
 



Основное содержимое страницы с новостью.

रानी कमिला से मुलाकात के बाद, सुपीरियर जेनेरलों के अंतरराष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि दुनियाभर की काथलिक धर्मबहनें मानव तस्करी के खिलाफ काम करके, संघर्षवाले क्षेत्रों में और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों में कमजोर महिलाओं और लड़कियों की रक्षा करना जारी रखी हुई हैं।

लिंडा बोरडोनी – वाटिकन सिटी

राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कमिला के वाटिकन दौरे के दौरान उनसे अपनी पहली मुलाकात के एक साल से भी कम समय में ही, सुपीरियर जेनेरलों के अंतरराष्ट्रीय संघ (UISG) के प्रतिनिधि लंदन गए और क्लारेंस हाउस में रानी से फिर मुलाकात की। उन्होंने उनसे दुनिया के कुछ सबसे कमजोर समुदायों के बीच अपने मिशन के अग्रिम मोर्चे की कहानियाँ साझा कीं।

बुधवार को हुई मुलाकात ने हर महाद्वीप में सेवा कर रही काथलिक धर्मबहनों के काम पर चिंतन करने का मौका दिया, खासकर, संघर्ष, मानव तस्करी, गरीबी और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर से प्रभावित महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण पर। इसने यूआईएसजी और वाटिकन में ब्रिटिश राजदूतावास के बीच मानव गरिमा और हिम्मत को बढ़ावा देनेवाली कोशिशों का समर्थन करने में चल रहे सहयोग पर भी जोर दिया।

वाटिकन के लिए ब्रिटिश राजदूतावास में अंतरिम व्यवसाय प्रबंधक डॉ. एनाबेल इंग ने इस मुलाकात को "एक बहुत ही खास, खुशी का पल" बताया, और कहा कि यह निमंत्रण रानी कमिला की महिला धर्मसंघियों के कामों के प्रति उनकी गहरी सराहना को दिखाता है।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हममें से किसी ने भी यह उम्मीद की थी कि धर्मबहनों को इतनी जल्दी क्लारेंस हाउस बुलाया जाएगा।" "यह सचमुच धर्मबहनों के कामों के लिए रानी की गहरी तारीफ को दिखाता है।"

पिछले पांच सालों में यूआईएसजी के साथ मिलकर काम करने के बाद, इंग ने धर्मबहनों के शांत लेकिन हिम्मत वाले साक्ष्य की तारीफ की।

उन्होंने कहा, "मुझे यह साफ एहसास हुआ है कि यह काम अक्सर बहुत चुपचाप, बिना दिखावे के, बहुत विनम्रता से और दुनिया की कुछ सबसे मुश्किल जगहों पर किया जाता है," उन्होंने उन खूबियों की ओर इशारा किया जो उनके हिसाब से उनकी प्रेरिताई को अलग बनाती हैं: स्थानीय समुदाय के अंदर "भरोसा, उपस्थिति और लगातार बने रहना"।

"वे स्थानीय समुदायों से घुल-मिल गई हैं... वे झगड़ों के दौरान भी वहीं रहतीं, और अक्सर खुद को बहुत बड़े व्यक्तिगत खतरे में डालती हैं।"

यूआईएसजी के सदस्य रानी कमिला से मुलाकात करते हुए

यूआईएसजी के सदस्य रानी कमिला से मुलाकात करते हुए

एक भविष्यवाणी जैसी मौजूदगी

यूआईएसजी की कार्यकारी सचिव सिस्टर रॉक्सेन शारेस के लिए, यह मुलाकात उन हजारों धर्मबहनों के बारे में बात करने का मौका थी जो युद्ध, बेघर और कठिनाइयों से गुजर रहे लोगों के साथ रहती हैं।

उन्होंने कहा, "दुनियाभर में हमारी धर्मबहनें सचमुच लोगों के साथ मौजूद रहती हैं, चाहे वे कहीं भी सेवा करती हों।" "चाहे वे यूनिवर्सिटी हो, किंडरगार्डन हो, समाज सेवा हो या प्रेरितिक कार्य, उनकी उपस्थिति आराम, समर्थन और हिम्मत का जरिया है।"

उन्होंने यूक्रेन, लेबनान और कांगो में सेवा कर रही धर्मबहनों के साथ हाल की बातचीत को याद किया, जहाँ कई लोगों ने जारी हिंसा के बावजूद वहीं रहने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि एक सिस्टर ने बमबारी के दौरान डरे हुए बच्चों को तहखाने में ले जाकर उनके लिए पवित्र धर्मग्रंथ के अंश पढ़े, "ताकि बमों की आवाज के अलावा एक और आवाज सुना सकें।"

सिस्टर रॉक्सेन ने बताया कि रानी कमिला ने उन्हें दया भाव से सुना और इन बातों से "बहुत प्रभावित" हुईं।

"मुझे लगता है कि वे अपने तरीके से और सहानुभूति से सुनकर दुनिया भर में धर्मबहनों के लिए समर्थन बनना चाहती हैं।"

2025 में रानी कमिला ने यूआईएसजी के सदस्यों से मुलाकात की थी

2025 में रानी कमिला ने यूआईएसजी के सदस्यों से मुलाकात की थी

तालिथा कुम, जो मानव तस्करी से लड़नेवाली काथलिक धर्मबहनों के दुनियाभर का नेटवर्क है, उसकी अंतरराष्ट्रीय संयोजिका सिस्टर एबी एवेलिनो ने शोषण को रोकने और पीड़ितों का साथ देने के लिए नेटवर्क की बढ़ती कोशिशों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन भर्ती से जुड़े धोखाधड़ी वाले घोटाले आज मानव तस्करी के सबसे तेजी से बढ़ते संकटों में से एक बन गए हैं, विशेष रूप से उन युवाओं के लिए जो रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "युवा लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं," और बताया कि तालिथा कुम ने युवाओं को "मानव तस्करी के खिलाफ यूवा सद्भावना दूत" बनने का प्रशिक्षण देकर जवाब दिया है।

यह कार्यक्रम, जो सबसे पहले वाटिकन में ब्रिटिश राजदूतावास के समर्थन से एशिया में शुरू किया गया था, तब से दुनिया भर में फैल गया है।

सिस्टर एबी ने कहा, "वे आवाज बनती हैं।" "वे बदलाव के एजेंट बनती हैं।"

उन्होंने बताया कि छह महीने का यह कार्यक्रम 18 से 30 साल के युवाओं को अपने साथियों को मानव तस्करी और शोषण के चेतावनी संकेतों के बारे में बताने के लिए तैयार करता है।

यह आंदोलन बढ़ता जा रहा है। तालिथा कुम अब 68 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेटवर्क के जरिए 110 से ज्यादा देशों में काम करता है, जबकि 2025 में इसकी ग्लोबल पहुँच रोकथाम, सुरक्षा, शिक्षा, सहायता और पीड़ितों के साथ के जरिए लगभग 1.2 मिलियन लोगों तक पहुँची।

सिस्टर एबी ने जोर देकर कहा कि हर आंकड़े के पीछे एक इंसान का जीवन होता है।

उन्होंने एक पीड़ित की गवाही को याद करते हुए कहा, "आंकड़ों के पीछे कहानियाँ होती हैं," जो मानव तस्करी से बचने के बाद, अब दूसरे युवाओं को उसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए काम करते हैं।

जलवायु परिवर्तन और मानव प्रतिष्ठा

मुलाकात के दौरान एक और बात उठी, वह थी जलवायु परिवर्तन, जबरन विस्थापन और मानव तस्करी के बीच बढ़ता संबंध।

न्याय, शांति और सृष्टि की अखंडता के लिए यूआईएसजी - यूएसजी कमीशन की कार्यकारी सह-सचिव सिस्टर मामालिफार पोरेकु ने बताया कि कैसे पर्यावरण पतन कमजोर परिवारों को और गरीबी में धकेल रहा है।

उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन सच्चाई है।" "यह कोई कहानी नहीं है।"

उन्होंने उन समुदायों के बारे बात की जो कभी खेती करके गुजारा करते थे, लेकिन अब लंबे समय तक सूखे या भयानक बाढ़ का सामना कर रही हैं।

"लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया जाता है। पलायन करने के क्रम में, उनकी तस्करी होती है। और जब उनकी तस्करी हो जाती है, तो उन्हें गुलाम बना लिया जाता है। यह एक दुष्चक्र बन जाता है।"

उन्होंने कहा कि इसकी कीमत अक्सर सबसे अधिक औरतें, लड़कियाँ और युवा चुकाते हैं।

इस दुष्चक्र का सामना करने के लिए, कई धर्मबहनें पुनर्योजी कृषि, पर्यावरण शिक्षा और आय-सृजन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना और बच्चों को स्कूल में बनाए रखने में मदद करना है।

उन्होंने समझाया, "यह इस दुष्चक्र का मुकाबला कर रही है।"

यूआईएसजी के प्रतिनिधि वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में

यूआईएसजी के प्रतिनिधि वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में

मिलकर उम्मीद जगाना

आगे देखते हुए, सिस्टर रॉक्सेन ने कहा कि सहयोग जरूरी है, न सिर्फ आपातकाल में, बल्कि अन्याय के गहरे कारणों को दूर करने में भी।

उन्होंने कहा, "अगर हम असली कारणों को ठीक करना शुरू नहीं करते हैं, तो हमारे सामने वही दिक्कतें आती रहेंगी।"

उन्होंने बताया कि यूआईएसजी, नेतृत्व, पक्षसमर्थन और सिनॉडालिटी में मजबूती ला रहा है, साथ ही यह "वैश्विक सिस्टरहुड" (दुनिया भर की धर्मबहनों के बीच एकता, सहयोग और आपसी जुड़ाव के भाव) को प्रोत्साहन दे रहा है

जिसमें वे मिलकर मानवता की चुनौतियों का सामना कर सकेंगी।

क्लेरेंस हाउस में हुई मुलाकात ने एक और संकेत दिया कि यह साझा प्रतिबद्धता कलीसिया से परे भी है, जो सरकारों, सिविल सोसाइटी और धार्मिक समुदायों को मानव प्रतिष्ठा के समर्थन में एक साथ लाता है।

जैसा कि सिस्टर एबी ने कहा, पोप लियो 14वें की हर इंसान की इज्जत की रक्षा करने की अपील को दोहराते हुए, "कोई भी अकेला इंसान या संस्था मानव तस्करी से नहीं लड़ सकती। मिलकर काम करना ही इसकी कुँजी है।"

(अनुवाद -सिस्टर उषा मनोरमा तिरकी, डीएसए)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

Схожие новости

#Наименование новостиТональностьИнформативностьДата публикации
1 देवदूत प्रार्थना में पोप : ईश्वर का राज्य प्रेम से चुपचाप बढ़ता है, बल से नहीं 03.6620-07-2026
2 मोज़ाम्बिक: ज़ाई-ज़ाई में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचा रही हैं मिशनरी धर्मबहनें 05.1424-07-2026
3 डिजिटल संस्कृति में धर्मबहनों की सुसमाचार प्रचार उपस्थिति 07.7123-07-2026
4 अमरीकी धर्माध्यक्ष : आप्रवासन प्रवर्तन में मानव जीवन का सम्मान होना चाहिए 05.221-07-2026
5 पोप लियो : हम उन्हें न भूलें जो युद्ध से पीड़ित हैं, मर रहे हैं 04.9720-07-2026
6 सीएमएसएम की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर संत पापा लियो 14वें का संदेश 05.4422-07-2026
7 वेनेज़ूएला में भूकम्प पीड़ित बच्चों की शिक्षा 06.1224-07-2026
8 सीबीसीआई ने दिल्ली में शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर क्रूर कार्रवाई की निंदा की 04.223-07-2026
9 संत पापा लियो 14वे अपने सम्मान में नामित स्थिरता पदक प्रदान करेंगे 06.1520-07-2026

Классификация: Международные. Схожих патентов: 0. Схожих новостей: 9. Тональность: 0. Информативность: 5.63. Источник: www.vaticannews.va.