Вход на сайт

Просмотр новости

Найдите то, что Вас интересует

डिजिटल संस्कृति में धर्मबहनों की सुसमाचार प्रचार उपस्थिति

Дата публикации: 23-07-2026 11:04:00



आठ महीनों तक, अमेरिका और कनाडा में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरिया की पुत्रियाँ (एफएमए) 20 और 30 साल की महिलाओं के साथ एक “ऑनलाइफ़” अनुभव में साथ देती हैं—ऑनलाइन (एक “तीसरा स्थान”) और, कुछ मामलों में, आमने-सामने। यह सफ़र प्रतिभागियों को शादी जीवन या धार्मिक जीवन तथा समर्पित जीवन के बुलाहट को समझने में मदद करता है।
सभी को पढ़ें
 



Основное содержимое страницы с новостью.

आठ महीनों तक, अमेरिका और कनाडा में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरिया की पुत्रियाँ (एफएमए) 20 और 30 साल की महिलाओं के साथ एक “ऑनलाइफ़” अनुभव में साथ देती हैं—ऑनलाइन (एक “तीसरा स्थान”) और, कुछ मामलों में, आमने-सामने। यह सफ़र प्रतिभागियों को शादी जीवन या धार्मिक जीवन तथा समर्पित जीवन के बुलाहट को समझने में मदद करता है।

सिस्टर एलेजांद्रा ट्रेविनो, एफएमए

फियाट प्रोजेक्ट के बीज 2017 में काथलिक नेताओं के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के एक सभा के दौरान बोए गए थे। इस सभा में, पश्चमी अमेरिकी प्रोविंस से सिस्टर बर्नाडेट मोटा, एफएमए और सिस्टर फुओंग गुयेन, एफएमए ने सामुएल ग्रुप के बारे में जाना—यह युवा वयस्कों के लिए एक विचार मंथन की पहल है जो इटली में आंतरिक जीवन के प्रेरितों के ज़रिए शुरू हुई थी।

उस साल बाद में,धर्मबहनों ने कोलोराडो स्प्रिंग्स धर्मप्रांत में सामुएल ग्रुप का परिचय कराया। सिस्टर लिंडा गोंजालेज जल्द ही प्रोग्राम का नेतृत्व करने वाली टीम में शामिल हो गईं। मार्च 2019 तक, यह पहल फल-फूल रही थी; हालांकि,  कोविद-19 महामारी ने अचानक सभी सभाओं को रोक दिया।

प्रेरिताई के लिए एक रचनात्मक डिजिटल तरीका

नई सच्चाई ने धर्मबहनों को ऑनलाइन इकट्ठा होने और युवाओं को उनके बुलाहट को समझने के लिए एक दूसरा तरीका सोचने हेतु बढ़ावा दिया। पश्चमी अमेरिकी प्रोविंस की बुलाहट निदेशिका, सिस्टर सिडनी मॉस, एफएमए इस बात परविचार किया कि “महामारी के दौरान, जब हमें सच में कुछ अलग करना था और प्रेरिताई के लिए एक अलग तरीका खोजना था, तो ‘फियाट प्रोजेक्ट’ का विचार पूरी तरह से पवित्र आत्मा का काम था।”

सामुएल ग्रुप अब ‘फियाट प्रोजेक्ट’ बन गया है, जिसमें सिस्टर क्लेयर मथियास की किताब 'डिसर्निंग रेलीजियस लाइफ' का इस्तेमाल करके, खास तौर पर धार्मिक जीवन पर फोकस करने वाला आखिरी तीन महीना सलेशियन खंड को शामिल करना है। फियाट प्रोजेक्ट का नाम प्रतिभागियों को मरिया की तरह अपनी “हाँ” कहने के लिए बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणा था। “इस नए प्रोजेक्ट की वजह से, हम ज़्यादा महिलाओं तक पहुँच पाए हैं।”

नया समुदाय बनाना

फियाट प्रोजेक्ट समुदाय बनाने का एक जगह है। फियाट प्रोजेक्ट 2025-2026 की प्रतिभागी   मेरीलिन अल्वाराडो, बताती हैं कि “यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि ऐसी और भी जवान औरतें हैं जो ऐसी ही परिस्थिति में हैं; हम सब इसमें साथ हैं। मैं इस समुदाय में एक आत्म मंथन प्रक्रिया से आई हूँ। ईश्वर हमारे मार्गदर्शक हैं, मैं ख्रीस्त के साथ चल रही हूँ और मैं अकेली नहीं हूँ।”

एक नई आध्यात्मिक दिशा

प्रोग्राम के दौरान, प्रतिभागियों को हर महीने एक आध्यात्मिक निदेशक से मिलने के लिए कहा जाता है ताकि हर सत्र के दौरान साझा की गई जानकारी को प्रोसेस किया जा सके। 2024-2025 फियाट प्रोजेक्ट की प्रतिभागी लूसिया मार्टिनेज कहती हैं कि “मेरे लिए सबसे बड़ी बात एक आध्यात्मिक दिशा में गाइड किया जाना था, खासकर एक सिस्टर के साथ।

सिस्टर के अनुभव और ज्ञान को सुनना और उनसे सीखना मेरे लिए यह समझने में बहुत मददगार था कि ईश्वर मेरी ज़िंदगी में कैसे आगे बढ़ रहे थे और वह मुझे कौन सा जीवन के लिए बुला रहे हैं।”

ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से ध्यान हटाएं

सिसिलिया गार्सिया, जो शादी और समुदायिक जीवन के बीच बंटे अपने काम को समझने को तैयार थीं, ने फियाट प्रोजेक्ट 2021-2022 ऑनलाइफ में यानी, कैलिफ़ोर्निया में खुद जाकर भाग लिया। जहाँ वह अमेरिका और दूसरे देशों के दूसरे प्रतिभागियों से ऑनलाइन जुड़ीं।

वे बताती हैं, “फियाट प्रोजेक्ट ने मुझे एक छात्र के तौर पर अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेने और ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से ध्यान हटाने और यह सुनने की कोशिश करने का मौका दिया कि ईश्वर मुझसे क्या चाहते हैं। इसने मुझे अलग-अलग बुलाहटों के बारे में बात करने और सुसमाचार पर मनन चिंतन करने के लिए समय निकालने का एक नियमित कार्यक्रम बनाने में मदद की। हमने माता मरिया के बुलाहट के बारे और हर तरह के बुलाहट को समझने के लिए पवित्र आत्मा की अगुवाई और तोहफे के बारे में बहुत बातें की।”

अंदर के ज़ख्मों को समझना

फियाट प्रोजेक्ट के दौरान, धर्मबहनें ज़ूम के ज़रिए समझ, खुद को जानने, अंदर के ज़ख्मों से ठीक होने और धार्मिक जीवन के अलग-अलग पहलुओं से जुड़ी बातें साझा करती हैं। फिएट प्रोजेक्ट का ऑनलाइन हिस्सा प्रतिभागियों के लिए एक स्वैच्छिक आध्यात्मिक साधना के साथ खत्म होता है।

यह चौथी जगह, एक ऐसी जगह जो डिजिटल अनुभवों को (इन-पर्सन) वैयक्तिक रूप से अपने अनुभवों से जोड़ती है, दुनिया से खुद को अलग करने और 8 महीने तक एक साथ डिजिटल स्पेस में सफ़र करने के बाद खुद से मिलने का मौका देती है।

ज़बरदस्त अन्तर्दृष्टि

कोर्टनी को अपनी बुलाहट का पता तब चला जब उसने 2024-2025 फियाट प्रोग्राम में ऑनलाइन और अंत में वहाँ उपस्थित होकर आध्यात्मिक साधना में भाग लिया। वे बताती हैं कि धर्मबहनों की बातों से उन्हें कैसे मदद मिली। धर्मबहनों ने कुछ ज़रूरी बातें बताईं: “आपका दिल प्यार करने के लिए कैसे बना है? क्या आपको लगता है कि आपका दिल सिर्फ़ एक इंसान से प्यार करने के लिए बना है? अगर ऐसा है, तो ईश्वर चाहते हैं कि आप इसी तरह संत बनें।”

वहाँ उपस्थित होकर आध्यात्मिक साधना में शामिल होने के बाद, उसने अगला कदम उठाने का फैसला किया और अभी वह ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरिया की पुत्रियाँ के धर्मसमाज में प्रशिक्षण के पहले स्टेज में है।

संत पापा लियो 14वें ने अपने प्रेरितिक पत्र 'ए फिडेलिटी दैट जेनरेट्स द फ्यूचर' (एक निष्ठा जो भविष्य बनाता है) में कहा है, “कलीसिया में हर बुलाहट ख्रीस्त के साथ व्यक्तिगत मुलाकात से शुरू होता है, जो “ज़िंदगी को एक नया नज़रिया और एक निश्चित दिशा देता है।” किसी भी प्रतिबद्धता, व्यक्तिगत उम्मीद या सेवा से पहले, स्वामी का बुलावा होता है: ‘मेरे पीछे आओ’। (मारकुस1:17)”

फिएट प्रोजेक्ट के ज़रिए डिजिटल संस्कृति में डूबी हुई धर्मबहनें सुसमाचार प्रचार उपस्थिति के अपने 6वें साल में हैं। वे जवान औरतों को समझने की प्रोसेस में शामिल होने के लिए एक ऑनलाइफ़ स्पेस दे रही हैं। फियाट प्रोजेक्ट के ज़रिए धर्मबहनों और प्रतिभागियों की मुलाकात उन लोगों की वजह से मुमकिन हुई है जो शादी और धार्मिक जीवन के पवित्र बुलाहट के लिए प्रार्थना करते हैं, और उन सभी लोगों की वजह से जिन्होंने प्रोग्राम को आर्थिक रुप से समर्थन किया है, खासकर आवर संडे विज़िटर इंस्टीट्यूट (हमारा रविवारीय आगंतुक संस्थान) (ओएसवी) और स्कानलान संस्थान।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

Схожие новости

#Наименование новостиТональностьИнформативностьДата публикации
1 मोज़ाम्बिक: ज़ाई-ज़ाई में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचा रही हैं मिशनरी धर्मबहनें 05.1424-07-2026
2 रानी कमिला ने विश्व की अग्रिम पंक्तियों की धर्मबहनों की बातें सुनीं 05.6318-07-2026
3 वेनेज़ूएला में भूकम्प पीड़ित बच्चों की शिक्षा 06.1224-07-2026
4 एफएबीसी महासभा जकार्ता में शुरू हुई, जिसमें एशिया की कलीसिया को "पुल निर्माता" बनने के लिए कहा गया 05.9122-07-2026
5Спасенная из рабства в Мьянме россиянка предупредила о рисках знакомств в Сети0711-07-2026
6 विदेशी फंडिंग को कड़ा करने की योजना के पुनरावलोकन की मांग 05.2324-07-2026
7Обвиняемых в торговле людьми братьев Тейт задержали в США 01019-07-2026
8 सिगनिस 3-8 अगस्त को किगाली, रवांडा में होने वाले विश्व कांग्रेस के लिए तैयार है 07.1623-07-2026
9СМИ: спасенные из пещеры в Таиланде школьники отправятся в Аргентину 3 октября0030-09-2018
10СМИ: в Таиланде началась регистрация потребителей медицинской марихуаны0027-02-2019

Классификация: Пресс-релизы. Схожих патентов: 0. Схожих новостей: 10. Тональность: 0. Информативность: 7.71. Источник: www.vaticannews.va.