Вход на сайт

Просмотр новости

Найдите то, что Вас интересует

कार्डिनल जुप्पी ने यूक्रेन मिशन का समापन किया: 'शांति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा'

Дата публикации: 17-07-2026 13:19:00



कार्डिनल जुप्पी यूक्रेन के चार दिन के दौरे के बाद 16 जुलाई को रोम लौटे। यूक्रेन के राज्य दिवस उत्सव मनाने के बाद, इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा और दूसरे अधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत युद्ध के कैदियों, यूक्रेन के बच्चों की वापसी, मानवीय मदद और कैदियों के परिवारों की ओर से कार्डिनल से रूस की जेलों का दौरा करने के आग्रह पर केंद्रित रही।
सभी को पढ़ें
 



Основное содержимое страницы с новостью.

कार्डिनल जुप्पी यूक्रेन के चार दिन के दौरे के बाद 16 जुलाई को रोम लौटे। यूक्रेन के राज्य दिवस उत्सव मनाने के बाद, इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा और दूसरे अधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत युद्ध के कैदियों, यूक्रेन के बच्चों की वापसी, मानवीय मदद और कैदियों के परिवारों की ओर से कार्डिनल से रूस की जेलों का दौरा करने के आग्रह पर केंद्रित रही।

सल्वातोरे चेरनुत्सियो

यूक्रेन, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 (रेई) : कार्डिनल मातेओ मरिया जुप्पी 16 जुलाई को यूक्रेन में अपना मिशन समाप्त कर रोम लौटे। यूक्रेन में अपना पहला मिशन उन्होंने 2023 में की थी। लवीव क्षेत्र और कीव के बीच इन चार दिनों में, उन्होंने पोप लियो 14वें का सामीप्य और उनकी प्रार्थनाओं का संदेश दिया, जिन्होंने बार-बार शांति और मानव सम्मान की रक्षा की अपील की।

कार्डिनल का अंतिम कार्यक्रम मंगलवार दोपहर को संत माइकेल प्रांगण में यूक्रेनी राज्य दिवस समारोह में भाग लेना था, जिसमें राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और दूसरे सिविल एवं धार्मिक अधिकारी शामिल हुए। यूक्रेन के विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा से भी उनकी मुलाकात हुई।

विदेशमंत्री के साथ मुलाकात

अपनी बातचीत के दौरान, विदेशमंत्री सिबिहा ने मानवीय मदद के लिए परमधर्मपीठ को धन्यवाद दिया और चल रहे शांति प्रयासों और मानवीय प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

उन्होंने हिरासत में लिए गए यूक्रेनी नागरिकों की स्थिति पर प्रकाश डाला, उनकी रिहाई को आसान बनाने के लिए एक मानवीय प्रणाली की मांग की, और रूस के कब्जेवाले खेरसॉन क्षेत्र में ओलेश्की और होला प्रिस्टन के समुदायों तक मानवीय पहुंच की आवश्यकता का जिक्र किया।

मंत्री ने कीव-पेचेर्स्क लावरा पर हाल ही में हुए हमले का भी मुद्दा उठाया, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जिसकी अगस्त में 975वीं सालगिरह मनाएगी, और इसकी सुरक्षा एवं मरम्मत को सरकार की प्राथमिकता बताया।

युद्धग्रस्त यूक्रेन में अपने मिशन के तीसरे दिन, इतालवी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष, कार्डिनल मातेओ मरिया जुप्पी, कीव में यूक्रेनी नागरिकों के लिए उत्सव में शामिल हुए...

मानवीय मुद्दे

कार्डिनल जुप्पी की अन्य यूक्रेनी अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान कैदियों की वापसी, यूक्रेनी बच्चों की वापसी, मानवीय सहायता और नागरिकों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

कार्डिनल ने दोहराया कि वाटिकन की कोशिशों के केंद्र में मानवीय कार्य ही रहेगा।

उन्होंने कहा, "एक सैनिक, एक आम आदमी या एक बच्चे का अपने परिवार से मिलना भी शांति की तरफ एक कदम है।" "हर संभव कोशिश की जाएगी। यह लियो 14वें की इच्छा है। मानवीय प्रतिबद्धता को राजनीतिक या सैन्य बातों से ऊपर होना चाहिए।"

इटली के दैनिक समाचार पत्र अवेनीरे के अनुसार, कार्डिनल जुप्पी ने कैदियों की अदला-बदली और मानव अधिकार के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारियों, और रूस में हिरासत में लिए गए सैनिकों एवं आम लोगों के रिश्तेदारों से भी मुलाकात की।

कार्डिनल और यूक्रेन में पोप के प्रतिनिधि (प्रेरितिक राजदूत), महाधर्माध्यक्ष विसवाल्दास कुलबोकास, के समक्ष रखी गई मांगों में से एक यह थी कि "सभी के बदले सभी" कैदी विनिमय का समर्थन किया जाए। इसके तहत रूस में बंद लगभग 7,000 यूक्रेनी कैदियों और यूक्रेन में बंद लगभग 4,000 रूसी कैदियों की पूरी तरह से अदला-बदली की जाए।

मुलाकातों में लापता लोगों के मामलों, आम लोगों को वापस लाने और सीमा पार ले जाए गए यूक्रेनी बच्चों की वापसी पर भी बात हुई, यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर वाटिकन कई सालों से काम कर रहा है।

लवीव इलाके में ज़ाखिद-1 पेनल कॉलोनी में कार्डिनल ज़ुप्पी के दौरे के बाद, कैदियों के रिश्तेदारों ने भी उम्मीद जताई कि वे रूस की जेलों का दौरा कर पाएंगे।

(अनुवाद - सिस्टर उषा मनोरमा तिरकी, डीएसए)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

Схожие новости

#Наименование новостиТональностьИнформативностьДата публикации
1 कार्डिनल ज़ुप्पी ने यूक्रेन में मिशन शुरू किया, युद्ध खत्म होने के लिए प्रार्थना की 05.0215-07-2026
2 कार्डिनल जुप्पी ने कीएव में प्रार्थना की : ईश्वर न्यायपूर्ण शांति प्रदान करे 06.1916-07-2026
3 कार्डिनल परोलिन ने ईरान में बात की अपील की, यूक्रेन में शांति अभी भी मुश्किल 05.3523-07-2026
4 यूक्रेन : महाधर्माध्यक्ष गलाघर ने न्यायपूर्ण शांति के लिए महौल बनाने का आह्वान किया 07.8517-07-2026
5 लवीव के महाधर्माध्यक्ष, "लोग थक चुके हैं, हमारी आशा ईश्वर पर है" 06.518-07-2026
6 यूक्रेन के पीड़ितों पर महाधर्माध्यक्ष गालाघार 07.524-07-2026
7 पोप लियो : हम उन्हें न भूलें जो युद्ध से पीड़ित हैं, मर रहे हैं 04.9720-07-2026
8Зеленский отправился с двухдневным визитом в Италию и Ватикан0007-02-2020
9 पोप लियो ने मोंतेकसिनो मठ में शांति के लिए प्रार्थना की 04.6121-07-2026
10 कलीसिया को समर्थन देने हेतु इटली के राष्ट्रपति के प्रति आभार 09.1524-07-2026

Классификация: Международные. Схожих патентов: 0. Схожих новостей: 10. Тональность: 0. Информативность: 5.8. Источник: www.vaticannews.va.