OpenAI इस समय अपनी कमाई में तेज बढ़ोतरी दर्ज कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मौजूदा कमाई के आधार पर सालाना रेवेन्यू रन रेट 40 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गया है। यह आंकड़ा OpenAI की बढ़ती बाजार पकड़ और आईपीओ यानी शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी के बीच काफी अहम माना जा रहा है।
2025 के मुकाबले दोगुनी हुई कमाई की रफ्तार
ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि OpenAI का रेवेन्यू रन रेट 2025 के अंत में करीब 20 अरब डॉलर था, जो अब बढ़कर 40 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की कमाई में यह तेजी हाल के महीनों में आई है और इसके पीछे एआई कोडिंग सॉफ्टवेयर, सब्सक्रिप्शन बिक्री और नए विज्ञापन कारोबार का बड़ा योगदान है।
एआई कोडिंग टूल और नए प्रोडक्ट्स से बढ़ी मांग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के एआई एजेंट्स की मांग में हाल के हफ्तों में तेजी आई है। कंपनी का कोडेक्स टूल कोडिंग से जुड़े कामों में मदद करता है, जबकि चैटजीपीटी वर्क को अलग-अलग प्रोफेशनल कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ एआई मॉडल्स की कीमतों में भी कटौती की है।
एंथ्रोपिक से बढ़ी एआई बाजार में टक्कर
रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI इस समय बिजनेस ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एंथ्रोपिक से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही है। दोनों कंपनियों ने आईपीओ के लिए गोपनीय दस्तावेज जमा किए हैं। एंथ्रोपिक के इस साल शरद ऋतु में आईपीओ लाने की संभावना जताई जा रही है, जो OpenAI से पहले हो सकता है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, एंथ्रोपिक ने मई में बताया था कि उसका रेवेन्यू रन रेट 47 अरब डॉलर पार कर गया था। हालांकि, दोनों कंपनियां रेवेन्यू रन रेट की गणना अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं।
जुलाई में 20% से ज्यादा बढ़ी कमाई की रफ्तार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में बताया कि जुलाई में कंपनी का सालाना रेवेन्यू रन रेट महीने-दर-महीने 20% से ज्यादा बढ़ा है।
इससे पहले OpenAI की मुख्य वित्तीय अधिकारी सारा फ्रायर ने बताया था कि कंपनी ने 2025 का अंत 20 अरब डॉलर से ज्यादा के सालाना रेवेन्यू रन रेट के साथ किया था।
आईपीओ की तैयारी के बीच मजबूत हुई कंपनी की स्थिति
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI की बढ़ती कमाई, एआई प्रोडक्ट्स की मांग और बिजनेस ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी कंपनी को आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ा रही है। हालांकि, कंपनी ने इस रिपोर्ट पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।
| # | Наименование новости | Тональность | Информативность | Дата публикации |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Выручка OpenAI превысила $40 млрд перед IPO — с конца 2025-го компания нарастила доходы вдвое | 0 | 14.49 | 14-08-2026 |
| 2 | Anthropic investors bet on $2tn valuation in record IPO | 0 | 9.25 | 13-08-2026 |
| 3 | OpenAI Files Confidentially For IPO | 0 | 12.22 | 09-06-2026 |
| 4 | OpenAI Reportedly Plans Imminent IPO Filing | 0 | 7.66 | 21-05-2026 |
| 5 | Биткойн рос более чем на 10% | 0 | 0 | 04-02-2022 |
| 6 | Anthropic Raising $20bn At $350bn Valuation | 0 | 12.22 | 28-01-2026 |
| 7 | OpenAI a besoin d’un miracle publicitaire avant son entrée en Bourse | 0 | 8.36 | 23-07-2026 |
| 8 | Anthropic reportedly plans a $2 trillion IPO in October—the largest ever—that will eclipse SpaceX | 0 | 12.94 | 13-08-2026 |
| 9 | Акции "Русала" на Мосбирже выросли на 40% | 0 | 0 | 20-12-2018 |
| 10 | Coding start-up Cognition eyes $40bn valuation in new round – Bloomberg | 0 | 11.9 | 12-08-2026 |